Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana 2023 | मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए आवेदन करें

झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के बारे में राज्य के सभी किसानों को जानकारी होनी चाहिए। ताकि वो इसका लाभ आसानी से उठा सके। भारत के किसानों की आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं है, इस वजह से भारत सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी उन लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना चाहती है, इसी को ध्यान में रखते हुए अब झारखंड सरकार Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana लेकर आई है।

झारखंड सरकार अपने किसानों को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव लाना चाहती है। इस स्कीम के तहत 3500 रुपये की आर्थिक मदद मिलने है, जिस के लिए किसानों को आवेदन करना होगा। लेकिन उससे पहले उन्हें इसकी सभी महत्वपूर्ण जानकरी हासिल करनी होगी, जिसके बारे में आगे हमने विस्तार से बताया है। अगर आप यह लेख पूरा नहीं पढ़ते हैं तो आवेदन के दौरान आपसे बहुत सारी गलतियां हो सकती है, जिस वजह से आपका आवेदन अस्वीकृत किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना

यह झारखंड सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली योजना है, जिसके तहत राज्य के पात्र किसानों को 3500 रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना का लाभ राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों के किसानों को दिया जाएगा। लेकिन पूर्वी सिंहभूम एवं सिमडेगा के किसान इस स्कीम का लाभ नहीं ले पाएंगे, इस वजह से वो लोग इसका आवेदन नहीं कर सकते हैं। कृषि विभाग ने कहा है कि राज्य के 22 जिलों के कुल 226 प्रखंड सुखाड़ के चपेट में आ गया है, जिस वजह से वहां के किसान निराश है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की शुरुआत की गई है।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की संक्षिप्त जानकारी

योजना का नाममुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना
राज्यझारखंड
शुरू किसने कीमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने
शुरू कब हुई2022 में
इसका उद्देश्यफसल बर्बाद होने की वजह से किसानों की आर्थिक मदद करना
लाभ किसे मिलेगाझारखंड के किसानों को
विभागकृषि विभाग (Agriculture Department)
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटMsry.jharkhand.gov.in

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का उद्देश्य

Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana के बारे में लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल चल रहे होंगे। इसमें से एक सवाल यह होगा कि इसकी शुरुआत किस उद्देश्य से की गई है तो मैं आपको बता दूं कि झारखंड सरकार यह चाहती है कि राज्य के जिन क्षेत्रों में किसानों का फसल बर्बाद हुआ है उसकी भरपाई की जाए। इसी वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के द्वारा किसानों को 3500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना चाहती है, लेकिन इस के लिए उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता है जिसके बारे में आगे जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की कुछ लाभ व विशेषताएं

  • इस योजना की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के द्वारा की गई है।
  • इस स्कीम के माध्यम से राज्य के पात्र किसानो को 3500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana का लाभ राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों के किसानो के दी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ पूर्वी सिंहभूम एवं सिमडेगा के किसानों को नहीं मिलेगा।
  • इस स्कीम की वजह से राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगी।
  • इस स्कीम के द्वारा जिन किसानों का फसल बर्बाद हुआ है उसकी भरपाई हो पाएगी।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • इसका लाभ सिर्फ वही किसान ले सकते हैं जिनकी फसल 33 प्रतिशत से अधिक खराब हुई होगी।
  • इसके अलावा उन किसानों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा, जिन्होंने इस साल फसल की बुआई नहीं की है।
  • इस योजना की वजह से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, ताकि वो खेती पर अधिक ध्यान देंगे।
  • इस स्कीम के लिए मेमोरेंडम ऑफ फाइनेंस के तहत राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से 9682 करोड़ की मांग की है।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ किसे मिलेगा?

  • सबसे पहले किसान को झारखंड का निवासी होना चाहिए।
  • इस स्कीम का लाभ दूसरे राज्य का किसान नहीं ले सकते हैं।
  • किसान को पहले से किसी बिना का लाभ नहीं मिल रहा हो।
  • पूर्वी सिंहभूम एवं सिमडेगा के किसानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए दस्तावेज

जब आब Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करने जाएंगे, उस समय आपसे कई दस्तावेज माँगा जाएगा। इस वजह से आपको यह मालूम होना चाहिए कि इस के लिए किन-किन डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता है तो चलिए अब हम उसके बारे में जानते हैं।

  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • किसान आईडी कार्ड
  • बैंक खाता की जानकरी
  • खसरा नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आप सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाइए।
  • फिर आपको वहां पर पंजीकरण करें का विकल्प नजर आएगा।
  • आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना CSC अकाउंट Login करना होगा।
  • इस के लिए Username, Password और Captcha कोड देकर Sign In पर क्लिक कीजिए।
  • फिर आपको इस योजना के लिए मांगी गई सभी डिटेल्स भरने होंगे।
  • उसके बाद आपको जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करना होगा।
  • इस तरह आप ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

Leave a Comment