सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र और अनुदान राशि

विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को सशक्त महिला योजना के अंतर्गत खंडस्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत 10 अनाथ बच्चों को पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए गए। तीन मुख्यमंत्री शगुन योजना के लाभार्थियों को 93000 रुपये के राशि हस्तांतरण पत्र व बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत 26 लाभार्थियों को 5,46,000 रुपये की राशि वितरित की गई।

सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना बेसहारा बच्चों, परित्यक्त महिलाओं व निराश्रित बुजुर्गों के लिए वरदान साबित होगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज जीत राम चौधरी ने कहा कि 0-18 वर्ष आयु वर्ग के 07 तथा 18-27 वर्ष के 38 बच्चों को प्रतिमाह 4,000 रुपये प्रति माह लाभ देने के बारे में अनुशंसा की गई है।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने 16 फरवरी 2023 को Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana की घोषणा की थी | 3 अक्टूबर 2023 शिमला के रिज मैदान में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत राज्य भर के 2,466 निराश्रित बच्चों को 4.68 करोड़ रुपए की राशि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा वितरित की गई |

बता दें की इस कार्यक्रम में लगभग 900 बच्चों ने हिस्सा लिया और सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अनाथ बच्चों एवं अन्य वंचित वर्गों की मदद के लिए कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस कार्यक्रम में बच्चों की लैपटॉप भी वितरित किए गए | मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने कहा की राज्य में जो अन्य 298 निराश्रित बच्चे 11 वीं 12 वीं में पढ़ रहे है उन्हें भी 3 से 4 दिन में लैपटॉप उपलब्ध करवाए जाएंगे |

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना उद्देश्य

राज्य के अनाथ बच्चों निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रधान करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है | ताकि उन्हें अपना जीवन व्यतीत करने के लिए किसी भी समस्या का सामान न करना पड़ें | इस योजना के तहत 27 वर्ष की उम्र तक बच्चों को 4 हजार रुपए हर महीने दिए जाएगें | इस योजना के आने से निराश्रित बच्चों के जीवन में सुधार हो सकेगा। और उन्हें सशक्त एवं आत्म निर्भर बनाया जा सकेगा।  

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना लाभ व विशेषताएं

  • इस योजना के माध्यम से 6000 से अधिक अनाथ बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाया जाएगा।
  • इस योजना के तहत 27 वर्ष आयु पूर्ण होने तक हर महीने 4 हजार रुपए दिए जाएगें |
  • इस योजना के तहत 11 वीं व 12 वीं में पढ़ रहे बच्चों को लैपटॉप दिए जाएगें |
  • योजना के अंतर्गत 14 साल तक की उम्र वाले अनाथ बच्चों को सरकार हर महीने ₹1000 देगी और 15 से लेकर 18 साल की उम्र वाले अनाथ बच्चों को सरकार हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता देगी।
  • Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana के अंतर्गत अनाथ बच्चों को रहने के लिए आवास, भूमिहीन बच्चों को 3 बिस्वा जमीन, विवाह के लिए 2 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना पात्रता

  • आवेदक राज्य का मूल निवासी होना चाहिए
  • केवल राज्य के अनाथ बच्चे ही इस योजना का लाभ ले सकते है
  • निराश्रित महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक भी इस योजना का लाभ ले पाएंगे |

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • बच्चे के माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • निराश्रित महिलाओं के लिए शपथ पत्र
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना आवेदन कैसे करें

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में किसी तरह का आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है | इस योजना के तहत विद्यालय द्वारा पात्र बच्चों के नाम सूचि में जोड़ दिया जाता है |

Leave a Comment